सीएम योगी से मिले नवनियुक्त भाजपा महानगर एवं जिला अध्यक्ष

सीएम योगी से मिले नवनियुक्त भाजपा महानगर एवं जिला अध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह रविवार की शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5 कालीदास मार्ग लखनऊ में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सीएम का आशीर्वाद लिया। 
मुख्यमंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र और कुंभ की विशेष पुस्तिका देकर सम्मानित किया। सीएम ने दोनों अध्यक्षों से संगठनात्मक चर्चा भी की। मुलाकात के बाद राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान होता है। जिस तरह से मुख्यमंत्री छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से मिलते और उन्हें सम्मानित करते हैं, यह अनुकरणीय है। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उधर, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केआशीर्वाद से निश्चित रूप से संगठन के प्रति समर्पण भाव से काम करने की प्रेरणा बनी रहेगी।